सुकून मिलता है

सुकून मिलता है, तुम्हारे होने से, तुम्हारे सोने से,
तेरा तुझमे खोने से........ सुकून मिलता है।।।

सुकून मिलता है , तुम्हारे साथ से, मनगढ़ंत बेतुके बात से,
मेरे धड़कनों पर तेरे हाथ से, सुकून मिलता है।।।

सुकून मिलता है, तुम्हारे ग़ुस्से से, पूरे दिन के तेरे अंतहीन क़िस्से से,
मेरे लिए तेरे दिल में बने उस हिस्से से,... सुकून मिलता है।।

सुकून मिलता है, तुम्हारे मुस्कुराने से , मेरी बातों से झेंप कर तेरे शरमाने से,

छिटक मुझसे दूर जाते जाते तेरा मेरे पास रह जाने से ....................सुकून मिलता है।।
सुकून मिलता है, बस तुम्हारे ख़याल से, बचकाने से ढ़ेरों सवाल से, बेचैन तेरे होठों के हाल से.....सुकून मिलता है।।।

सुकून मिलता है, तुम्हारे रूठ जाने से, सुबह के मेरे ख़्वाब में हल्के हल्के तेरे छूट जाने से, दौड़ते हुए आकर मेरे बाहों में
तेरे टूट जाने से ..................सुकून मिलता है।।

सुकून मिलता है, तुम्हारे बालों में हाथ फेरने से, अपनी उलझी लटों में मुझको घेरने से, बेमतलब तेरे सवालों से झूठ
मूठ मुझे छेड़ने से......... सुकून मिलता है।।।

हाँ सुकून मिलता है , तेरे होने से तेरा मुझ में खोने से।।।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट