सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

प्रदर्शित

एक बार.....

दांत पीसती गुस्से में जो मर्जी बोलती, चुप हो जाती, चिल्लाती जितना हो सकता था लड़ लेती … एक बार कॉल तो कर लेती ।।। मेरी मत मानती, मेरी गलती बताती,मुझे खूब सुनाती, मुझ पर अपना हक समझ कर कम से कम एक बार अपनी बात पर अड़ लेती।।।। एक बार कॉल तो कर लेती अक्सर तुम्हारी तस्वीर निकाल कर देखता हूं तो सोचता हूं तुम कभी पूछोगे कौन सी वाली नेल पॉलिश,काजल या बिना काजल लाल या काली बिन्दी।।।।फ़िर मुस्कुरा कर सोचता हूं, काश मेरे लिए एक बार फ़िर वैसे ही सँवर लेती…. एक बार कॉल तो कर लेती ।।।। हर बार की तरह जाने दो कह कर मुझे शिकवों से निकाल कर होठों पर भर लेती…… एक बार कॉल तो कर लेती।।।

हाल ही की पोस्ट

रैंडम कॉल्स......

समोसे नहीं खाता।।।

कैसे हो।

मेरे फोन का एक कांटेक्ट .......

जब संवेदनाएं शून्य हो जाती हैं ||||||||||||||||||||||||||

तुम्हारे समय में ---

सड़क की टिमटिमाती लाइटे|||||||||||

मैं धीरे धीरे तुमसे...............

तुम देखना

तुम