सबसे दर्दनाक क्या होता है
सबसे दर्दनाक क्या होगा, पेट की लुधकी चमड़ी में घुसता हुआ तलवार सबसे दर्दनाक होगा,
या सीने को चीरता हुआ खंज़र सबसे दर्दनाक होगा |
नहीं..शायद एक मोहब्बत में मिला फ़रेब सबसे दर्दनाक होगा,
या एक टुकड़े ज़मीन के लिए भाई से मिली कपट सबसे दर्दनाक होगी |
मैं सोचता हूँ सबसे दर्दनाक क्या होगा...
बचपन से मिले हुए लोगो के दिल में दबा हुआ नफ़रत तो दर्दनाक होगा
पर धर्म के नाम पर उनलोगों का मेरे गले पर छुरा रख देना सबसे दर्दनाक होगा |
या देखने वाले लोगों का खुशी से झूमता हुआ वीभत्स चेहरा सबसे दर्दनाक होगा
सबसे दर्दनाक क्या होगा मेरे घर के टूटे हुए शीशो का पैर में चुभना दर्द देगा पर,
घर की दीवार पर लाल धब्बा सबसे दर्दनाक होगा |
मैं जब वापस आकर बेहिचक तुमसे मिलूँगा , अपने काम पर वापस लौट आऊंगा |
तब तुम्हारा सब ठीक तो है पूछना सबसे दर्दनाक होगा |
सबसे दर्दनाक होगा मेरी आँखों का तुम्हारे अन्दर के जानवर को टटोल कर देख लेना,
और मुश्कुराते हुए दुआ सलाम |
दोहरावे का वो चक्र जिसमे रोज़ जीना पड़ेगा सबसे दर्दनाक होगा, और
उस शहर का वापस चलते रहना भी उन हवाओं में बह कर आती हुई
अपनों की आवाज़ें सुनना सबसे दर्दनाक होगा |
फिर एक दिन सडक पर हटाई जा रही लाशें नहीं ...बल्कि
मेरे मुंह से अल्लाह तेरे मुंह से राम सबसे दर्दनाक होगा |......
महताब आलम

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें