टीवी वाले
           
अभी टीवी पर केजरीवाल जी चिल्ला रहे थे, भ्रस्टाचार और जन लोकपाल कि दुहाई को सामने हज़ारो कि भीर बड़ी गम्भीरता से सुन रही थी| खांसते खांसते वो बहुत सारे मुद्दे उठाते हुए सारा दोष सरकार और  विपक्ष पर थोपते हुए उनकी बातों पर लोगों कि प्रतिक्रिया ऐसी लग रही थी, मानो लोग थिएटर में हैं और परदे पर कोई फ़िल्मी हीरो विलेन कि पिटाई कर रहा हो|  बीच बीच में भीर में से नारे और सीटियों कि आवाज आप के समर्थन कि घोषणा करती हुई प्रतीत होती थी,मीडिया वालों को एक मसला और एक सनसनी मिल ही गयी है, साथ में फटाफट कुछ नेताओं को मिला कर एक पैनल डिस्कशन तैयार किया ही जा रहा होगा|  घर में न्यूज़ चैनल्स लगा दिए गए होंगे, नुक्कड़ों पर बहस के लिय शर्मा जी को पूरा पैकेज मिल गया, कल अखबार को जयादा मगज़मारी भी नहीं करनी होगी|  संपादक और वक्ता अभी से कलम सीधी कर चुके  होंगे | मिला जुला के कहा जाय तो आप का फायदा हुआ है, मतलब आप ने आप सब को मसाला तो दे ही दिया है|  बहस और बातें बनाने के लिय, अभी मेरे एक दोस्त ने फेस बुक पर अपडेट भी कर दिया है,उस पर लाइक और कमेंट आना शुरू हो गया है|  जिसका सिलसिला कहा तक जायगा पता नहीं शायद कुछ दिनों तक तो ज़रूर ही, बांकी आगे .....सब चलिए रहा है                            

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट