किताबों के बीच दबी हुई ,गुबार से सनी   हुई यादों कि धुंधली तस्वीरें आधी पिली  आधी सफ़ेद , सफहों  के बीच पड़े सूखे फूल ,फटी हुई रशीद ,पुराने किस्से और आंसुओं कि बूँद सब वहीँ थे जिस पर न जाने कब से रौशनी नहीं पड़ी थी , न जाने कब से सफहों पर हरकत नहीं हुई थी ,न जाने कब से स्याही कि बूँद नहीं छलकी थी . उस पुरानी डायरी में कितने राज़, कितनी खली रातें और अधूरे ख्वाब बंद हैं . कुछ लिखने के बाद काट दिए गए लफ्ज़ हैं,और भूल गए दोस्तों का ज़िक्र भी है . शायद ज़िंदगी भी उसी पुरानी डायरी कि तरह है धुंधली ,पिली सफ़ेद और गुबार से सनी हुई . जो गर्द कि चादर लपेटे बस वक़्त को देखती है न कहती है न बोलती है ......


                                            

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट