मैं हूँ तुम हो ||||||||||||||||||||||
मेज़ पर फैले कुछ टुकड़े,एक डिबिया माचिस की और दोनों तरफमैं हूँ तुम हो |
हँसते हुए कुछ लम्हे कैद हैँ उन टुकड़ों मैं,उस माचिस की डिबिया में और वहां
मैं हूँ तुम हो |
एक सपना है वहीँ पड़ा हुआ उस दस्तरखान के निचे दबा हुआ जो कहतीं हैं
मैं हूँ तुम हो |
काजल से लिपटी शरारती ऑंखें बार बार घूरती हुई रूठ जाती हैं,
कभी झुकती हैं कभी उठती हैं वो बेचैन हैँ जैसे
मैं हूँ तुम हो |
दोने मैं रखा पानी, वो उस तरफ पड़ा मिर्च,ख़ाली टोकड़ी शीशे का ग्लासःसब
सहेजे हैँ वैसे ही जैसे साथ मैं
मैं हूँ तुम हो |
वो सब अब भी बातें करते हैँ मुझसे अक्सर तुम्हारे बारे मैं पूछते हैँ
देखो न कितने नादान हैँ आओ न मिल लो उनसे एक दफा
मेज़ पर बैठे शीशे के ग्लासः से फिर तुम झांकना जहाँ एक तरफ
मैं हूँ तुम हो |
तुम्हारे लिए मेरी कलम से

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें